23 मार्च को आएगा ‘बंटी और बबली 2’का ट्रेलर, सलमान कर सकते हैं आॅनलाइन रिलीज
‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज होगा। यह दावा एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले इसे लॉन्च करने के लिए बड़े इवेंट की प्लानिंग थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि इस ट्रेलर को सलमान खान डिजिटली लॉन्च करें। कथिततौर पर फिल्म की कहानी रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के इर्द-गिर्द होगी, जो पुराने बंटी और बबली बने हैं। इसी नाम के एक युवा कपल द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के चलते पुराने बंटी और बबली बेगुनाह होते हुए भी फिर से केस में फंस जाते हैं। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

पाठको की राय