Tuesday, October 20th, 2026

सरकार की सख्ती के बाद WHO ने सुधारी गलती, गलत मैप दिखाने पर लगाया डिस्क्लेमर 

नई दिल्ली
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गलत मानचित्र लगाने पर भारत की नाराजगी के बाद अब उसमें सुधार किया है। सरकार की आपत्ति के बाद अब डब्ल्यूएचओ ने एक डिस्क्लेमर लगा दिया है। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के भारत के मानचित्र में केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एकदम अलग रंग में दिखाया था जैसे वह अलग देश हो। राज्यसभा में लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि "विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर भारत का गलत मानचित्र दिखाए जाने का मुद्दा WHO के साथ उच्च स्तर पर मजबूती से उठाया गया। जिसके जवाब में WHO ने जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन को बताया कि उन्होंने पोर्टल पर डिस्क्लेमर लगा दिया है।" 

मंत्री ने सदन को बताया कि "डिस्क्लेमर कहता है 'इन सामग्रियों की प्रस्तुति डब्ल्यूएचओ की ओर से किसी भी देश, क्षेत्र या क्षेत्र या उसके अधिकारियों की कानूनी स्थिति या किसी भी देश, क्षेत्र या क्षेत्र की कानूनी स्थिति से संबंधित किसी भी विचार की अभिव्यक्ति नहीं करती है।" क्या था मामला ? डब्ल्यूएचओ दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या को दर्शाने के लिए एक डैशबोर्ड तैयार किया है। इस मानचित्र में जहां पूरे भारत को नेवी ब्लू कलर में दिखाया गया है वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को ग्रे कलर में दिखाया गया है। इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे कि यह अलग देश हो। यही नहीं चीन के कब्जे वाले विवादित अक्साई चिन क्षेत्र को ग्रे और ब्लू पट्टी के साथ दिखाया गया है। यही रंग चीन के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर इस तरह की गलती को लेकर भारत ने सख्त आपत्ति जाहिर की थी। 

 

#WHO ने सुधारी गलती

Source : Agency

पाठको की राय