मुनव्वर राणा अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, जल्द होगा ऑपरेशन
लखनऊ
जानेमाने शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद मुनव्वर राणा को अस्पातल में भर्ती राया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मुनव्वर राणा को लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा की हालत को गंभीर बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि मुनव्वर राणा का ऑपरेशन होगा और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में जिले का नाम बदलने पर भड़की हिंसा को नियंत्रित करने में विफल सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर राणा की किडनी में दिक्कत है, जिसकी वजह से उनका डायलिसिस चल रहा था।
अभी तक मुनव्वर राणा का दिल्ली में इलाज चल रहा था। वह अपने परिवार के साथ यहीं पर रह रहे थे। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की सलाह पर मुनव्वर राणा का आज ऑपरेशन किया जाएगा।

पाठको की राय