Sunday, October 25th, 2026

ममता बनर्जी को लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना, भारी पड़ा केस से जज को हटाने की मांग करना

 कोलकाता 
कोलकाता हाई कोर्ट ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर एक केस से जज को हटाने की मांग करने पर 5 लाख रुपये का फाइन लगाया है। उन्होंने एक मामले में कोलकाता हाई कोर्ट के जज कौशिक चंद को हटाने की मांग की थी। ममता बनर्जी ने जज कौशिक चंद पर आरोप लगाया था कि उनके बीजेपी के साथ रिश्ते हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की अर्जी को खुद जस्टिस कौशिक चंद ने खारिज कर दिया था। हालांकि इस पूरे मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि जस्टिस कौशिक चंद ने अपने व्यक्तिगत विवेक के आधार पर मामले की और सुनवाई नहीं करने का फैसला किया है। इसके अलावा मामले को अपनी पीठ से अलग कर दिया है।

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय