Tuesday, October 20th, 2026

भारतीय मूल के दो विशेषज्ञों को बाइडेन सरकार ने किया प्रमुख पदों पर नियुक्त

ह्यूस्टन 
अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने जन सेवा क्षेत्र के दो भारतीय मूल के विशेषज्ञों को स्वयंसेवा और सेवा के लिए संघीय एजेंसी अमेरिकॉर्प्स में प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। इनमें से एक सोनाली निझावन को अमेरिकॉर्प्स स्टेट एंड नेशनल की निदेशक और प्रेस्टन कुलकर्णी को विदेश मामलों का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। कुलकर्णी टेक्सास से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वह असफल रहे थे।  अमेरिकॉर्प्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निझावन और डैन कोल के साथ कुलकर्णी की नियुक्ति से विविध नेतृत्व के लिए बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता झलकती है।

अमेरिकॉर्प्स ने कहा कि ये नेता अपनी भूमिकाओं में प्रशासन के एजेंडे का समर्थन करने के लिए सेवा का उपयोग करेंगे और हमारे समय की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से चार पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनमें कोविड​​-19, आर्थिक सुधार, नस्लीय समानता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं। कुलकर्णी अमेरिकॉर्प्स में अपनी सेवा और सार्वजनिक मामलों में विभिन्न प्रकार के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 14 साल तक विदेश विभाग के अधिकारी के रूप में उनकी सेवा शामिल है। निझावन विभिन्न नेताओं के लिए काम कर चुकी हैं। वह स्टॉकटन सर्विस कॉर्प्स की कार्यकारी निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

 

#बाइडेन

Source : Agency

पाठको की राय