बरगी बांध से सिंचाई के लिए पानी लाने पंद्रह करोड़ रुपए का बजट की मांगा
भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं घुमक्कड़ और अर्द्धघुमक्कड़ विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सतना जिले के किसानों को बरगी बांध से सिंचाई के लिए पानी लाने पंद्रह करोड़ रुपए का बजट मांगा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा करने पहुंचे पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि बरगी बांध से स्लीमनाबाद से पानी लाने के लिए पहाड़ काट कर टनल बनाई जा रही है। इस टनल से नहरों को जोड़ते हुए सतना जिले में बरगी बांध का पानी आएगा। इस टनल के निर्माण के लिए पंद्रह करोड़ रुपए के बजट की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आने वाले बजट में इसके लिए व्यवस्था कर दी जाएगी। पटेल ने इस पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पटेल ने अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने पटेल को कहा कि वे केन्द्र सरकार के सबंधित मंत्रालयों से संपर्क कर योजनाओं के लिए अधिकतम राशि लाने का प्रयास करे। पटेल ने कहा कि वे लगातार केन्द्रीय मंत्रालयों के संपर्क में है और इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे है।

पाठको की राय