Wednesday, October 21st, 2026

प्रदेश के विकास में प्रतिबद्धता दर्शाने वाला बजट : लोक निर्माण मंत्री भार्गव

भोपाल

लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री  गोपाल भार्गव ने राज्यशासन के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुएकहा कि मध्यप्रदेश के आमजन की जन-आकाक्षांओ को मूर्त रूप देने वाला तथा योजनाओं एवं कार्यक्रमों को धरातल पर आकार देने वाला बजट है। बजट राज्य सरकार की विकास के प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के तहत भौतिक अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, रोजगार तथा सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला बजट होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्ताव में 2 हजार 441 किलो मीटर नवीन सड़क निर्माण कार्य, 65 नवीन पुल का निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग के लिए 6 हजार 866 करोड़ रूपये का प्रवधान किया गया है। यह गत वर्ष के बजट की तुलना में 475 करोड़ रूपये अधिक है, जो स्वागत योग्य है।

 

#बजट

Source : Agency

पाठको की राय