Thursday, October 22nd, 2026

नहीं मिली UP Police में नौकरी तो बना गया फर्जी सिपाही, वर्दी पहनकर करने लगा उगाही

नोएडा
 उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से उगाही करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स ने सिपाही की वर्दी पहनी हुई थी। पूछताछ में पता चला कि उसने पुलिस की नौकरी पाने के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली तो वो फर्जी सिपाही बनकर घूमने लगा।


ये मामला गौतम बुद्ध नगर का है। पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने बीती रात सूचना के आधार पर छीजारसी गांव में सब्जी मंडी के पास से जयचंद्र उर्फ ललन को गिरफ्तार किया है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय