Monday, October 19th, 2026

नए साल पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी , कोई बढ़ोतरी नहीं

नई दिल्ली
नये साल की शुरुआत सुकून भरी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। बता दें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल जहां 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में 82.96 रुपये में ही एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि आपके शहर में क्या है रेट-
 
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय