Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उर्वरक का भण्डार करने पर दर्ज हुई एफआईआर

 


छतरपुर      
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में छतरपुर जिले में किसानों को बिना किसी परेशानी के निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध हो इसके लिए पूरे जिले में अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में महाराजपुर के विकौरा में निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खाद का भण्डार होने की शिकायत मिलने पर जांच की गई। जिसमें संबंधित महेश रैकवार पिता घनश्याम रैकवार निवासी ग्राम विकौरा थाना महाराजपुर के यहां अवैध उर्वरक का भण्डार, पौध संरक्षण औषधी व बीज पाया गया एवं खाद बीज विक्रय का लायसेंस भी नहीं पाया गया। जिसके विरूद्ध कृषि विकास अधिकारी नौगांव द्वारा थाना महाराजपुर में उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7, बीज अधिनियम 1966 सीड (कंट्रोल) आर्डर 1983 का नियम 3 व कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 13(1) के नियमों का उल्लंघन करना पाया गया। जिसके आधार पर संबंधित पर धारा 29(1)(ए) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय