Friday, October 23rd, 2026

एलडीए की ओटीएस योजना शुरू, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

 लखनऊ 
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से डिफाल्टर अवांटियों के लिए ओटीएस योजना शुरू की है। जो आवंटी अपने मकान, प्लॉट या फ्लैट की किस्त नहीं जमा कर पाए हैं वह ओटीएस योजना में आवेदन कर ब्याज में छूट का लाभ ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रोसेसिंग फीस तथा प्रारंभिक धनराशि यूको बैंक प्राधिकरण भवन गोमती नगर में नियत तिथि के अंदर जमा करनी होगी। इसकी रसीद फार्म के साथ लगानी होगी। योजना का लाभ केवल 31 जुलाई तक ही मिलेगा।


आवेदन के साथ देनी होगी यह धनराशि

ईडब्ल्यूएस मकान के लिए 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस तथा 5000 प्रारंभिक धनराशि

अन्य श्रेणी के आवासीय एवं मिश्रित उपयोग की संपत्तियों, दुकानों तथा व्यावसायिक निर्माणों के लिए प्रोसेसिंग फीस 21000 तथा प्रारंभिक रकम 50000 देनी होगी
ग्रुप हाउसिंग के लिए प्रोसेसिंग फीस 11000 तथा प्रारंभिक फीस 50000 देनी होगी।

संस्थागत संपत्तियों व अन्य के लिए भी 11000 प्रोसेसिंग फीस तथा 50000 रुपए प्रारंभिक धनराशि जमा करनी होगी। प्रारंभिक धनराशि भूखंड की किस्त में समायोजित हो जाएगी। जबकि प्रोसेसिंग फीस का समायोजन नहीं होगा। 
 
करीब डेढ़ हजार हैं डिफाल्टर आवंटी

एलडीए में अभी भी करीब डेढ़ हजार डिफाल्टर आवंटी हैं। जो ओटीएस योजना के तहत आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं। आवंटियों को 1000 से लेकर 500000 रुपये तक ब्याज में छूट मिल सकेगी।

 

#एलडीए की ओटीएस

Source : Agency

पाठको की राय