अखिलेश यादव ने कहा- BJP की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर, जो कहते हैं वो करते नहीं
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभी चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट हुई हैं। तो वहीं, यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव से पहले निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। वे जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं।'
अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सभी वादे सत्य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं। आठ महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 190 रूपए की बढ़त हो गई है। जनकल्याण की यही भाजपाई कहानी है। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगें। किसी भी किसान की आय दुगनी नहीं हुई, बल्कि उस कर्ज बढ़ गया है, मंहगाई बढ़ गई। नदी सफाई करने के दावेदारों को गोमती की दुर्दशा नहीं दिखती है। प्रदेश के गड्ढामुक्त होने का दावा करने वाले उपमुख्यमंत्री को खुद ही नहीं पता होगा कि वे इस संबंध में कितनी बार दावे कर चुके हैं।

पाठको की राय