नल जल योजना जलापूर्ति में आ रही कोई शिकायत तो डायल करें ये नंबर
पटना
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के तहत जलापूर्ति की समस्या अब एक कॉल पर दूर होगी। पाइप लीकेज, जलापूर्ति में बाधा, जल गुणवत्ता और निर्माणाधीन योजनाओं में कार्य गुणवत्ता की समस्या समाधान के लिए एक टॉल फ्री न. 18001231121 जारी किया गया है।
उपभोक्ता इसपर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत पर एसएमएस द्वारा शिकायत संख्या मिलेगी और शिकायत निवारण के बाद एसएमएस द्वारा उसकी जानकारी दी जाएगी। विभाग ने योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने व निर्बाध जलापूर्ति के लिए केंद्रीयकृत कॉल सेंटर स्थापित किया है। यह सेंटर सभी कार्यदिवस पर काम करेगा। पटना पूर्वी और पश्चिमी के अधिकांश वार्डों में जलापूर्ति योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। कुछ में निर्माण कार्य चल रहे हैं।
पटना पश्चिमी के 90 वार्डों में काम चल रहा है। इसमें मनेर प्रखंड के ही 70 वार्ड हैं। मार्च तक यहां के सभी वार्डों में काम पूरा होने का लक्ष्य है। पटना पश्चिमी के 546 में 456 वार्डों में नल जल का काम पूरा हो चुका है। पीएचईडी पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता करूणेश कुमार नारायण ने बताया कि 90 वार्डों में 40 वार्ड का काम जनवरी में पूरा हो गया। अन्य वार्डों में काम प्रगति पर है और मार्च तक सभी वार्डों में काम समाप्त हो जाएगा।

पाठको की राय