Tuesday, October 20th, 2026

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 3 मजदूरों की मौत

डिंडौरी
 जिले के तहसील मुख्यालय शहपुरा से जबलपुर मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम लोहे की सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सरियोंं के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मामला शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बरखेड़ा में अपना स्टोर बनाया गया है।

यहां से ट्रैक्टर में सरिया भरकर अमठेरा में बन रही पुलिया के लिए लाया जा रहा था। कुछ दूर में ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरिया के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। बताया गया कि दुर्घटना में देवेंद्र पिता कोमल मरावी उम्र 23 निवासी दुर्गा नगर जबलपुर ,संतोष पिता हेमराज गोंड 25 वर्ष निवासी बम्हनोद जिला सागर व कृष्णा पिता गणेश सिंह 20 वर्ष निवासी धिरवन कला शहपुरा जिला डिंडौरी की मौत हुई है। तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया जा रहा है।

 

 

#3 मजदूरों की मौत

Source : Agency

पाठको की राय