Tuesday, October 20th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम अब अटल एक्सप्रेस वे किया जाएगा तैयारी शुरू

 जेवर

यूपी की योगी सरकार यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलने पर विचार कर रही है. खबर है कि अब से यमुना एक्सप्रेस वे को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन के दौरान इसकी घोषणा की जा सकती है.

यमुना एक्सप्रेस-वे का बदला जाएगा नाम

25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर आ रहे हैं. वे वहां पर देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे और एक बड़ी रैली संबोधित करने जा रहे हैं. अब कहा जा रहा है कि उस रैली के दौरान ही पीएम द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे के नए नाम की भी घोषणा की जा सकती है. यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेस वे किया जाएगा.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने इस खबर की पुष्टी भी की है. वे कहते हैं कि ये फैसला इसलिए किया जा रहा है जिससे भारत के सबसे महान और लोकप्रिय नेता को उचित सम्मान दिया जा सके. अटल बिहारी वाजपेयी को हर पार्टी का प्यार मिला है, हर किसी ने उन्हें पसंद किया है, ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को भी उनकी महानता के बारे में पता चलना चाहिए.

यूपी चुनाव, ब्राह्मण वोट पर नजर

अब क्योंकि यूपी चुनाव नजदीक है और ब्राह्मण वोट काफी अहम माना जा रहा है, ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल बीजेपी बड़ा दांव चलने जा रही है. पार्टी को ऐसा महसूस हो रहा था कि ब्रह्मण समाज उनसे ज्यादा खुश नहीं है. वहीं दूसरी पार्टियां भी लगातार उन्हें लुभाने का प्रयास कर रही थीं. अब इस बीच फिर इस मतदाता को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी ये बड़ा फैसला कर सकती है. आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कुछ पार्टी नेताओं ने पुष्टि कर दी है. इससे पहले भी बीजेपी ने कई स्थल और अपनी योजनाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू किया है. अब यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल भी वहीं सम्मान देने का प्रयास है.

विशाल रैली करेंगे पीएम मोदी

वैसे जिस नए एयरपोर्ट का जेवर में भूमि पूजन होने जा रहा है, उसको लेकर भी जबरदस्त चर्चा है. 25 नवंबर को खुद पीएम मोदी देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने जा रहे हैं. उस भूमि पजून के दौरान वे एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी की माने तो उस रैली में ढाई लाख के करीब लोग शामिल हो सकते हैं.

 

#यमुना एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय