विशेषज्ञों ने जताई आशंका , वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़ बढ़ा सकती है कोरोना का मर्ज
नई दिल्ली
विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि टीकाकरण सेंटर पर उमड़ रही भीड़ से कोरोना के प्रसार को मदद मिलेगी। कर्नाटक के बेंगलुरु में तो स्थिति ऐसी रही है कि लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए काउंटर उमड़े हुए नजर आए। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि कई वरिष्ठ नागरिक तो एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगाते हुए नजर आए। भारत में कोरोना वायरस टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण के टीकाकरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़ कोरोना के प्रसार को रोकने में मुश्किल खड़ी कर सकती है। टीकाकरण सेंटर पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए विशेषज्ञ भी हैरान हैं। इसलिए ताकि उनको जल्दी से जल्दी वैक्सीन लग पाए। भीड़ ज्यादा होने की वजर से वेटिंग लिस्ट भी बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बिना लक्षण वाले कोरोना के मरीज सुपर स्प्रेडर का काम कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सरकार की ओर कदम उठाए जाने चाहिए।

पाठको की राय