Wednesday, October 21st, 2026

वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

रायपुर
राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेण्डर वर्ष 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी शुक्रवार 10 सितम्बर, महानवमी गुरूवार 14 अक्टूबर और भाईदूज शनिवार 6 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। घोषित ये तीनों स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होंगे।

 

#varsh 2021

Source : Agency

पाठको की राय