Tuesday, October 20th, 2026

वर्ल्ड TT में शरत की अच्छी शुरुआत, साथियान हारकर बाहर

दोहा
अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल (Sharath Kamal) ने वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर सीरिज में शानदार शुरुआत की। शरत ने पहले राउंड में चेक गणराज्य के पावेल सिरूसुक को शिकस्त दी।

भारतीय स्टार ने पावेल को 3-2 से हराकर सीरीज में विजयी शुरुआत की । शरत ने सिरूसेक को 17-15, 9-11, 11-6, 8-11, 11-9 से मात दी।

वहीं, शरत के साथ मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले साथियान ज्ञानशेखरन को पहले दौर में दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी अरूणा कादरी ने 11-7, 11-4, 11-8 से हराया। शरत का सामना अब दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपै के लिन युन जू से होगा।

अन्य भारतीय जी साथियान को राउंड-32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-20 अफ्रीका के टेबल टेनिस खिलाड़ी अरुणा कादरी ने साथियान को 11-7, 11-4, 11-8 से पराजित किया। प्री-क्वॉर्टर फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।

 

 

#टेबल टेनिस

Source : Agency

पाठको की राय