Wednesday, October 21st, 2026

USCIRF ने की भारत को विशेष चिंता वाला देश घोषित करने की सिफारिश

वाशिंगटन
अमेरिकी संसद द्वारा गठित अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने लगातार दूसरे साल भारत समेत चार देशों विशेष चिंता वाले देश घोषित करने की सिफारिश की है। आयोग का आरोप है भारत में धार्मिक आजादी की स्थिति 2020 में भी नकारात्मक बनी रही।

इन देशों में पाकिस्तान समेत म्यांमार, चीन, इरीट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। आयोग ने भारत के अलावा रूस, सीरिया और वियतनाम को भी विशेष चिंता वाले देश (कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न) घोषित करने की सिफारिश की है।

हालांकि आयोग की यह रिपोर्ट बाइडन प्रशासन के लिए बाध्यकारी नहीं है। भारत पहले ही कह चुका है, यूएससीआइआरएफ उन मामलों पर भी भेदभावपूर्ण रुख अपनाता है जहां उसे दखल का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि इस सिफारिश पर आयोग में भारत को लेकर सर्वसम्मति नहीं थी। आयुक्त जानी मूर ने इन पर असहमति जताई।

 

#USCIRF

Source : Agency

पाठको की राय