Saturday, October 24th, 2026

UNSC में भारत ने अफगानिस्तान के हालात को बताया बेहद नाजुक 

नई दिल्ली
अफगानिस्तान के हालात पर भारत ने यूएनएससी में चिंता जाहिर की है। यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात काफी खराब हैं और अभी भी नाजुक बनी हुई है। अफगानिस्तान हमारा पड़ोसी देश और मित्र है, लिहाजायहां के हालात हमारे लिए बेहद चिंता का विषय हैं। अफगान के लोगों का भविष्य अनिश्चितता में है, पिछले दो दशक में हमने चीजों को बेहतर करने के लिए जो कुछ किया वह सब दांव पर है। हम फिर से कहना चाहते हैं कि अफगान महिलाओं की आवाज को सुनना चाहिए। 

टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि अफगान के बच्चों के सपनों को हमे देखना चाहिए, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। हम कहना चाहते हैं कि अफगानिस्तान को मानवीय आधार पर मदद देनी चाहिए, इस मामले में यूएन और अन्य संस्थाओं को अफगानिस्तान से जुड़ना चाहिए। भारत अफगानिस्तान में समावेशी व्यवस्था का आह्वान करता जोकि अफगान के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करे। जिस तरह से काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था उसपर चिंता जाहिर करते हुए टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि जिस तह से काबुल एयरपोर्ट पर भयावह आतंकी हमला किया गया उसके बाद से अफगानिस्तान पर आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। लिहाजा यह जरूरी है कि जो वादे आतंकवाद को खत्म करने के लिए किए गए हैं उसे पूरा किया जाए। 

 

#UNSC

Source : Agency

पाठको की राय