Wednesday, October 21st, 2026

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

 भोपाल

उच्च शिक्षा मंत्री डाँ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां उन्होंने 'अटल संवाद' पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में मुनगा और पीपल का पौधा रोपण भी किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  रामेश्वर शर्मा, निजी विश्वविद्यालय विनायक आयोग के अध्यक्ष  भरत शरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज, कुल सचिव  यशवंत सिंह पटेल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, ग्लोबल यूनीवर्सिटी के कुलपति डॉ एस.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारी, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

#प्रतिमा का अनावरण

Source : Agency

पाठको की राय