तिरंगा रैली में खालिस्तानियों ने किया था अटैक! पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
टोरंटो
28 फरवरी को आयोजित तिरंगा-मेपल कार रैली के दौरान हिंसा हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने शख्स को अरेस्ट किया है, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। कनाडा में तिरंगा कार रैली के दौरान हिंसा के आरोप में भारतीय समुदाय के एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है।शुक्रवार को ओंटारियो पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, '28 फरवरी को शाम को 4 बजे ब्रैम्पटन की एक महिला जो रैली में शामिल थी, उसकी कार के सामने अचानक एक शख्स आ गया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ उसकी बहस होने लगी और उस शख्स ने महिला पर अटैक कर दिया। हालांकि महिला इसमें घायल नहीं हुई है।'
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन यह जरूर बताया कि उसकी उम्र 27 साल है और वह ग्रेटर टोरंटो एरिया का रहने वाला है। भारत की बनी कोविड वैक्सीन के कनाडा पहुंचने की खुशी में रविवार को इस तिरंगा-मेपल कार रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में भारतीय तिरंगे और कनाडा के झंडे लगी हुईं 350 कारें शामिल थीं। हालांकि इस रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इनमें से कुछ घटनाओं के वीडियो भी मिले हैं। वीडियों में हिंसा के लिए जिम्मेदार कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में खालिस्तानी झंडे भी नजर आ रहे हैं। हिंसा की यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत में लागू तीन नए कृषि कानूनों के पक्ष में बोलने वाले लोगों को धमकी देने की खबरें मिली थीं।

पाठको की राय