Thursday, October 22nd, 2026

तिलमिलाया पाकिस्तान, अनुच्छेद 370 पर अमेरिका की मुहर, कश्मीर को लेकर बेहद अहम बयान 

 
इस्लामाबाद/वाशिंगटन

अमरिका ने कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश कहकर संबोधित किया है और भारत के लिए ये इंटरनेशनल डिप्लोमेसी के हिसाब से ये बेहद अहम बयान माना जा रहा है वहीं अमेरिका के कश्मीर को 'केन्द्र शासित प्रदेश' कहने पर पाकिस्तान को भयानक मिर्ची लगी है। कश्मीर को लेकर अमेरिका की तरफ बेहद अहम बयान आया है। 
 
कश्मीर को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अहम बयान दिया है। और अमेरिका के इस बयान से साफ होता है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के पक्ष में अमेरिका खड़ा है और भारत सरकार के फैसले का समर्थन करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कश्मीर पर दिए गये अपने बयान में कश्मीर को भारत का केन्द्र शासित प्रदेश माना है और भारत के लिहाज से ये एक बड़ी डिप्लोमेटिक जीत है। पाकिस्तान बार बार कश्मीर मसले पर अमेरिका से हस्तक्षेप की मांग करता है और अगर अमेरिका की कश्मीर को भारत का हिस्सा बताते हुए उसे केन्द्र शासित प्रदेश कहता है तो ये पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर पूछे गये एक सवाल का जबाव देते हुए कहा कि 'हम केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एंड कश्मीर में आर्थिक और राजनीतिक स्थिति सामान्य होने का स्वागत करते हैं और भारत ने कश्मीर में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कामय किया है'। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस बयान से पाकिस्तान को भयानक मिर्ची लगी है और पाकिस्तानी जनता पहले से ही संकट में जूझ रही इमरान खान को कोसने लगी है। पाकिस्तान की जनता इमरान खान सरकार की विदेश नीति की जमकर आलोचना कर रही है।
 
जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद कश्मीर मुद्दे पर पिछले एक महीने में दूसरी बार अमेरिका ने भारत के पक्ष में बयान दिया है। इससे पहले अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का जम्मू कश्मीर कहा था और अब अमेरिका ने कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बताया है और ये भारत की अहम डिप्लोमेटिक जीत होने के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की बड़ी हार है। दरअसल, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान बार बार अमेरिका से उम्मीदें लगाता है और अगर अमेरिका पहले ही कश्मीर को भारत का हिस्सा कहने लगे तो फिर पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय है। खासकर एक महीने में दूसरी बार कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना ये भी इशारा करता है कि जो बाइडेन प्रशासन का कश्मीर को लेकर आने वाले वक्त में क्या रूख रहने वाला है।

कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी बयान के बाद पाकिस्तान भड़क गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'विवादित कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का बयान लगातार बदल रहा है।' पाकिस्तान ने अमेरिकी बयान पर निराशा जताते हुए कहा है कि 'हम अमेरिका द्वारा कश्मीर मुद्दे पर दिए गये बयान पर निराशा जाहिर करते हैं'। पाकिस्तान ने कहा है कि कश्मीर दोनों देशों के बीच विवादित मसला है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कश्मीर में चलाए गये भारत सरकार के विकास कार्यों की भी जमकर सराहना की है।

 

#अनुच्छेद 370

Source : Agency

पाठको की राय