बिहार पंचायत चुनाव के लिए मुखिया और सरपंच समेत 6 पदों के उम्मीदवारों को मिलेंगे ये 99 चुनाव चिह्न
पटना
बिहार पंचायत चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से तैयारी अंतिम चरणों में है। इस बार पंचायत चुनाव में मुखिया और सरपंच सहित सभी छह पदों के लिए कुल 99 चुनाव चिह्न का निर्धारण किया है। इसमें से 12 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं। इन चुनाव चिन्हों के नाम जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
दरअसल आयोग की ओर निर्धारित इन नामों में जानवर, फल और सब्जी समेत ग्रामीण इलाकों मे काम आने वाली कई चीजें शामिल हैं। आयोग ने मुखिया सहित ग्राम पंचायत सदस्य/ मुखिया, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के सदस्य तथा ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए जिन प्रतीक चिह्न का निर्धारण किया है। उनमें मुखिया पद के लिए 36 चिह्न समेत सरपंच पद के लिए 21 चिह्न, जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चिह्न, पंच के लिए 10 और वहीं विशेष परिस्थितियों के लिए 12 चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं।
बिहार में इस बार पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी मोर, गाजर, बाल्टी, कलम और कुंआ सहित 36 अन्य चिन्ह के सहारे चुनावी वैतरणी पार करते नजर आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव- 2021 को लेकर मुखिया मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपू, पुल, बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेब, डीजल पंप, टॉफी, छड़ी, मोबाइल, सीटी, चूड़ियां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़ व पपीता चुनाव चिह्न निर्धारित किया गया है।

पाठको की राय