Monday, August 3rd, 2026

अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी', बांकीपुर में बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का BJP पर बड़ा हमला

बांकीपुर 
बांकीपुर उपचुनाव में लगातार बढ़त बनाने के बाद  विजय हुए जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी. अपनी बढ़त के बीच उन्होंने बांकीपुर के विकास और बिहार की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद उनकी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता से मिले आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना होगी. उन्होंने कहा कि बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी संभव होगा, वह किया जाएगा और अगले दो से तीन महीनों में बदलाव दिखाई देने लगेगा.  वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते हैं. उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातोंरात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो से तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखाई देंगे। 

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेतृत्व को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बीजेपी नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि बिहार का मुख्यमंत्री किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाए। 

सम्राट चौधरी को लेकर क्या कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बीजेपी सम्राट चौधरी को हटाकर कुशवाहा समुदाय के किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है तो यह पूरी तरह से उसका फैसला है और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय से एक काबिल और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार को हर हाल में आगे बढ़ना चाहिए और राज्य का विकास होना चाहिए. कौन व्यक्ति चुनाव जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है, इससे फर्क नहीं पड़ता. यही लोकतंत्र है. चुनाव में जीत और हार होती रहती है. सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास है। 

प्रशांत किशोर की पत्नी ने किया धन्यवाद
लगातार बढ़त के बीच प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का भी बयान आया है. उन्होंने कहा, 'मैं बांकीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद करती हूं. उन्होंने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की है। 

 

#Prashant Kishor

Source : Agency

आपकी राय

15 + 3 =

पाठको की राय