Thursday, October 22nd, 2026

T20 WC के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के बाद अश्विन का ट्वीट वायरल

 नई दिल्ली 
 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमिटी ने जो 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुनी है, उसमें सीनियर स्पिनर आर अश्विन की सालों बाद वापसी हुई है। अश्विन ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2017 में खेला था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम का हिस्सा तो बने रहे, लेकिन लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जाने के बाद अश्विन ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


अश्विन ने अपने घर की दीवार पर अपना ही एक कोट लिखा हुआ है, 'हर सुरंग के अंत में लाइट होती है, लेकिन सुरंग के अंदर जिनको विश्वास होता है कि लाइट है, वही उस लाइट को देखने के लिए जिंदा रहते हैं।' अश्विन ने इस कोट को शेयर करते हुए लिखा, '2017 में मैंने यह कोट दीवार पर लिखवाने से पहले कई बार अपनी डायरी में लिखा। कोट जो आप पढ़ते हैं या एडमायर करते हैं, उनमें और भी पावर होती है अगर हम अपनी जिंदगी में उसको अप्लाइ करते हैं। Happiness and gratitude दो ही ऐसे शब्द हैं, जो मुझे डिफाइन करते हैं।' 
 
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली(कप्तान) रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

रिजर्व: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

 

#T20 WC

Source : Agency

पाठको की राय