Monday, October 19th, 2026

Swiss Openमें श्रीकांत और सिंधू क्वार्टर फाइनल में

बासेल
स्विस ओपन में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के टॉप खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत के लिए निराशाजनक बात यह रही की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

पहले दौर में हमवतन समीर वर्मा को हराने वाले चौथे वरीय श्रीकांत ने यहां फ्रांस के थॉमस रोक्सेल मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में पहले सेट को भारतीय खिलाड़ी ने आसनी से 21-10 जीता। दूसरे सेट के खेल में फ्रांस के खिलाड़ी ने दम दिखाते हुए 14-21 से जीत हासिल कर बराबरी हासिल की। तीसरे सेट में श्रीकांत ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए विरोधी को अंक हासिल करने का ज्यादा मौका नहीं दिया। आखिरी सेट को 21-14 के अंतर से जीत कर श्रीकांत ने अंतिम 8 में जगह बनाई।

 

#Swiss Open

Source : Agency

पाठको की राय