Thursday, October 22nd, 2026

रोजगारोन्मुखी शिक्षा के क्षेत्र में पहल के लिए राज्य सरकार सकारात्मक – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सितारे स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग के संस्थापक अमित सिंघल ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली हर पहल के लिए राज्य सरकार सकारात्मक है। प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा संजय दुबे उपस्थित थे।

अमित सिंघल ने बताया कि सितारे स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग आर्थिक दृष्टि से कमजोर तथा प्रतिभाशाली छात्रों को विश्व स्तरीय कम्प्यूटर विज्ञान की नि:शुल्क शिक्षा देकर देश में प्रति वर्ष 1000 उच्च गुणवत्ता वाले कम्प्यूटर विज्ञान स्नातकों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी भविष्य की तकनीक और आवश्यकताओं पर आधारित विश्वविद्यालय स्थापित करने इच्छुक है। कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में विश्व की श्रेष्ठतम फैकल्टी विश्वविद्यालय से संबद्ध होगी।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय