Wednesday, October 21st, 2026

शहर है हमारा की टीम ने, आदित्य फाउंडेशन ने निकाली कचरा रैली, खोली निगम की पोल

मुरैना
स्वच्छ मुरैना के सपने देखने का काम शायद नगर निगम  सपनों में करता है,तभी दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो गया ।

 नगर निगम स्वछता की बात तो रोज कर रहा है,अपितु कार्य और मंजिल कोषों दूर है, शहर है हमारा की टीम ने आज शहर में कचरा रैली निकाली , जिसमें शहर वासियों से निगम के कार्यों की बात पूछी ,सबका यही कहना था शहर की रूप रेखा समझने के लिए अधिकारियों को शहर से रूबरू होना पड़ेगा ,सिवाय फाइलों में कहना ,और पत्रों में कहने से शहर में बदलाव नहीं होता है।

शहर है हमारा की टीम कचरा रैली को नगर निगम तक शहर की समस्याओं को लेकर पहुंची ,पर नगर में कोई भी अधिकारी नहीं था ,निगम के कर्मचारियों की व्यस्ता समझ से परे रही ।

  श्रीमती सरिता गोयल के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई ,आदित्य फाउंडेशन से आदित्य सक्सेना,गौ सेवक रूद्र प्रताप,गरिमा टैगोर,प्रियंका, शुभम छारी,अमन ,उपस्थित थे

 

#shahar hai hamaara

Source : Agency

पाठको की राय