Tuesday, October 20th, 2026

सिंधिया का कांग्रेस पर पलटवार, कहा-ग्वालियर का नाम बदलने से पहले कांग्रेस अपना नाम बदल ले

ग्वालियर
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ग्वालियर का नाम बदलने से पहले कांग्रेस अपना नाम बदल ले।

आज यहां हजीरा स्थित अस्पताल में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करने और लोगों को जागरूक करने आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस घटिया राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। पहले यह लोग वैक्सीन को लेकर देश की जनता को गुमराह करते थे, कभी वैक्सीन को खराब कहा, कभी कहा इसमें मांस है।  अब वैक्सीनेशन के पीछे भाग रहे हैं।

 

#सिंधिया

Source : Agency

पाठको की राय