Tuesday, October 20th, 2026

Samsung Galaxy A20 को मिला शानदार अपडेट, जुड़े कई नए फीचर

नई दिल्ली
सैमसंग ने अपने A सीरीज के पॉप्युलर स्मार्टफोन Galaxy A20 के लिए ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड One UI 3.1 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी फोन को रीडिजाइन्ड यूजर इंटरफेस के साथ चैट बबल्स, वन-टाइम परमिशन, नोटिफिकेशन सेक्शन में डेडिकेटेड कन्वर्सेशन एरिया और बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दे रही है। अपडेट की खास बात है कि इसमें जून 2021 का ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी दिया जा रहा है। नए अपडेट का वर्जन नंबर A205FXXUACUF3 है और कंपनी इसे बैचेज में रोलआउट कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यूजर इस अपडेट को फोन की सेटिंग्स में दिए गए सॉफ्टवेयर सेक्शन में जाकर भी चेक कर सकते हैं। 

सैमसंग गैलेक्सी A20 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 1560x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मिलने वाला डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला है और इसमें आपको थोड़े थिक बॉटम बेजल देखने को मिलेंगे।

 

#Samsung Galaxy

Source : Agency

पाठको की राय