Tuesday, October 20th, 2026

Samsung के इस नए 5G फोन में 64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले, दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

 नई दिल्ली 
Samsung आज अपनी गैलेक्सी F सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन- Galaxy F42 4G को लॉन्च करने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। 12 5G बैंड सपोर्ट वाले इस फोन को कंपनी दो वेरियंट 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग का यह फोन 20 से 21 हजार रुपये के आसपास की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है। 


सैमसंग गैलेक्सी F42 5G की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव है। इससे यह कन्फर्म है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी। इसके अलावा इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। फिलहाल आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में क्या कुछ है खास।

सैमसंग गैलेक्सी F42 5G में मिलेंगे ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन को पिछले कुछ दिनों से टीज करती आ रही है। टीजर के अनुसार गैलेक्सी F42 में फुल एचडी+ इनफिनिटी V डिस्प्ले मिलने वाला है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आएगा और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन को कंपनी 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है।

 

#Samsung

Source : Agency

पाठको की राय