Samsung एक साथ लॉन्च करेगा Galaxy A22 का 5G और 4G वैरिएंट, कम कीमत में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
नई दिल्ली
स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने Galaxy A22 के लॉन्च के बारे में बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी जल्द Galaxy A22 4G फ़ोन के साथ Galaxy A22 5G को भी पेश करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले ही दोनों फोन से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिससे हमें इस फोन के संभावित फीचर्स और डिज़ाइन की पूरी डिटेल मिल गई हैं। तो आइए आपको बताते हैं Galaxy A22 5G और 4G फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में:
गैजेट्स से और
2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देसी PUBG Battlegrounds Mobile के लिए कराया प्री-रजिस्ट्रेशन, इसी महीने हो सकता है लॉन्च
2 करोड़ लोगों ने Battlegrounds Mobile के लिए कराया प्री-रजिस्ट्रेशन
Samsung एक साथ लॉन्च करेगा Galaxy A22 का 5G और 4G वैरिएंट, कम कीमत में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
Samsung एक साथ लॉन्च करेगा Galaxy A22 के 5G और 4G वैरिएंट
8 हजार से सस्ता 5G फोन लाने की तैयारी में Realme, जानें डिटेल
8 हजार से सस्ता 5G फोन लाने की तैयारी में Realme, जानें डिटेल
एक साथ 4 डिवाइस पर चला सकेंगे वॉट्सऐप, हो रही धांसू फीचर की एंट्री
एक साथ 4 डिवाइस पर चला सकेंगे वॉट्सऐप, हो रही धांसू फीचर की एंट्री
ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ इंतज़ार! WhatsApp में आया नया फीचर, डबल कर देगा चैटिंग का मज़ा
Samsung Galaxy A22 5G में 6.6-इंच IPS LCD Infinity-V डिस्प्ले है जो 90Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट करता है। दूसरी ओर, गैलेक्सी ए22 4G में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है।
Galaxy A22 5G में स्क्रीन नॉच के अंदर 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 48MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी है।
दूसरी ओर, गैलेक्सी A22 4G में 13MP का सेल्फी कैमरा है, वहीं फोन में 48MP के प्राइमरी कैमरे से लैस क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो कैमरा और F2.4 अपर्चर वाला 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। इसके साथ ही फोन में पावर बटन के नीचे एक साइड-माउंटेड कैमरा भी है।

पाठको की राय