Friday, October 23rd, 2026

RJD के ऑफर से JDU भी गदगद, नीतीश कुमार की पार्टी बढ़ा रही BJP की टेंशन?

पटना

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस मुद्दे पर ऐसा पासा फेंका है जिसने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को गदगद कर दिया है तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए टेंशन बढ़ा दी है। जातिगत जनगणना पर जेडीयू और बीजेपी के बढ़ी दूरी का फायदा उठाने के लिए आरजेडी ने यहां तक कह दिया है कि वह सबकुछ भूलकर एक बार फिर नीतीश के साथ सरकार बनाने को तैयार है।

क्या है आरजेडी का ऑफर?
आरजेडी ने नीतीश कुमार को जातिगत जनगणना के मुद्दे पर आगे बढ़ने को कहा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी के रुख का ऐलान किया। उन्होंने इसे तेजस्वी का संदेश बताया और कहा कि नीतीश को बीजेपी के उन मंत्रियों को हटा देना चाहिए जो इस मुद्दे पर उनकी बात नहीं मान रहे हैं। जगदानंद ने कहा कि यदि इससे उनकी सरकार के सामने संकट आता है तो 'सबकुछ भूलकर' तेजस्वी के नेतृत्व में आरजेडी और महागठबंधन साथ देने को तैयार है। इसके बाद पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के संदेश को और साफ करते हुए कहा कि घरमास के बाद बिहार में बड़ा सियासी भूचाल आएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या आरजेडी एक बार फिर जेडीयू के साथ सरकार बना सकती है? तिवारी ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय