Tuesday, October 20th, 2026

Realme GT 5G स्मार्टफोन दिवाली से पहले होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

नई दिल्ली
Realme GT का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन भारत में दिवाली से पहले लॉन्च हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि रियलमी GT 5G 4 नवंबर से पहले भारत में एंट्री कर लेगा। शेठ ने रियलमी GT 5G के लॉन्च के बारे में यह अहम जानकारी #AskMadhav के 27वें एपिसोड में दी। 
 
फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120Hz का  रिफ्रेश रेट दिया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन को कंपनी डैशिंग सिल्वर, डैशिंग ब्लू और रेसिंग येलो (लेदर बैक) में लॉन्च कर सकता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। 

यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मिलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 दिया गया है। फोन का पावर देने के लिए इसमें 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। 

 

#Realme GT 5G

Source : Agency

पाठको की राय