Tuesday, October 20th, 2026

Realme जल्द भारत में ला रहा है 10 हज़ार रुपये से कम कीमत वाला एक जबरदस्त स्मार्टफोन 

 नई दिल्ली 
स्मार्टफोन कंपनी Realme मिड रेंज के फोन के साथ ही कम रेंज में फोन को भी भारतीय मार्केट में पेश करने का प्लान कर रही है। Realme सस्ते फोन के लिए एक नई सीरीज लॉन्च करने की योजना बना रही है, इस सीरीज को Realme G1 कहा जा सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Realme इंडिया की वेबसाइट पर Realme G1 को एक ऐसे फोन के रूप में दिखाया गया है जो जल्द दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी इस फ़ोन के फीचर्स से जुड़ी कोई जानकरी सामने नहीं आई है। Realme G1 एक मिड-रेंज फोन हो सकता है, जो अभी चीन में भी उपलब्ध नहीं है।

 
 टिपस्टर के मुताबिक हाल ही में रियलमी इंडिया की साइट पर Realme G Series के इस फोन की रियलमी 3आई के साथ लिस्टिंग देखी गई, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि जल्द ही इसे भारत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि रियलमी अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Realme G1 को 10 हजार रुपये से कम प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है। वहीं यह भी संभव है कि Realme इस फोन का नाम G1 से बदलकर कुछ और रख सकती है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में कंपनी Realme X9 Series, Realme GT 2, Realme XT 3 जैसे मिड रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाली हैं। 

 

Source : Agency

पाठको की राय