Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल 6 को करेंगी संत समागम का शुभारंभ

गरियाबंद
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुअनुसुईया उईके 6 मार्च 2021 को गरियाबंद जिले के राजिम आयेंगी। वे यहां पर माघी पुन्नी मेला 2021 के अवसर पर आयोजित संत समागम का शुभारंभ करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुअनुसुईया उईके 06 मार्च 2021 को शाम 5:15 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगी। राज्यपाल सुउईके शाम 6.20 बजे राजिम लोचन मंदिर दर्शन करेंगी तत्पश्चात वे शाम 6.25 बजे माघी पुन्नी मेला 2021 में आयोजित संत समागम शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। राज्यपाल सुउईके रात्रि 8.30 बजे राजिम से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।

 

#raajyapaal

Source : Agency

पाठको की राय