Tuesday, October 20th, 2026

PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट, दो घंटे तक बंद रहेगी ये सर्विस

नई दिल्ली
अगर पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, पीएनबी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया कि कुछ देर के लिए यूपीआई सर्विस बंद रहेगी। बैंक ने ट्वीट किया, ''मेंटेनेंस की वजह से 26 और 27 अगस्त को देर रात-1 बजे से 3 बजे के बीच 2 घंटे के लिए UPI सेवाएं बाधित रहेंगी।''

1 सितंबर से बदल जाएगा ये नियम: आगामी एक सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में कटौती करने वाला है। इससे पीएनबी के सेविंग्स अकाउंट वाले मौजूदा और नए ग्राहक प्रभावित होंगे। पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ब्याज दरें अब सालाना 2.90 फीसदी होगी। अब तक सालाना ब्याज दर 3 फीसदी थी। एफडी में भी हो चुका है बदलाव: बीते अगस्त महीने में पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया था। पीएनबी 7 दिनों से 10 साल की अवधि में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर 2.9 फीसदी से 5.25 फीसदी के बीच ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
 
इसके अलावा 7-45 दिन की सावधि जमा पर 2.9 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं, 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज है। एक साल से लेकर 2 साल तक के टर्म डिपॉजिट पर पीएनबी 5.10 फीसदी ब्याज देता है।

 

#PNB

Source : Agency

पाठको की राय