Tuesday, October 20th, 2026

Petrol-Diesel के ताजा रेट जारी, दामों में कोई बदलाव नहीं

 नई दिल्ली
 सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार (6 February) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के रेट्स (petrol diesel price) के दाम स्थिर हैं। आज शनिवार 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा?
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक  आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में भले ही आग लगी हो, लेकिन पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से आज पूरे देश की जनता राहत में हैं। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो सकता है।

 

#Petrol-Diesel

Source : Agency

पाठको की राय