Tuesday, October 20th, 2026

पेंटागन ने कहा- भारत और अमेरिका का संबंध एक सतत विकास क्षेत्र है, शानदार तरीके से बढ़ रहा रक्षा संबंध

वाशिंगटन
पेंटागन ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भले ही भारत-चीन संबंध बढ़ते और घटते रहते हैं, लेकिन हमारा यह संबंध एक सतत विकास क्षेत्र है।

भारत को अमेरिका द्वारा प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा दिया गया है। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने रक्षा संबंधों को इस रिश्ते के प्रमुख स्तंभों में से एक बताया। अक्तूबर में भारत ने अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी (16 स्काई गार्जियन और 15 सी गार्जियन) और उनसे संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए समझौता किया था।

भारत के सशस्त्र बलों की बढ़ाएगा क्षमता
यह सभी क्षेत्रों में भारत के सशस्त्र बलों की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाएगा। भारत और अमेरिका ने इस वर्ष सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था को पूरा किया, जिससे रक्षा उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति में वृद्धि हुई।

 

Source : Agency

पाठको की राय