Wednesday, October 21st, 2026

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत 24-1

 नई दिल्ली  
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा 8 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर समेट दी। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। भारत की तरफ से स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

 

Source : Agency

पाठको की राय