Friday, October 23rd, 2026

पारे में गिरावट से बिहार में गर्मी से लोगों को मिली भारी राहत 

पटना 
सूरज के तल्ख तेवर से बिहार के लोगों को भारी राहत मिली है। पिछले दो दिनों से दो से तीन डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम पारे में गिरावट ने मौसम में बदलाव लाया है। दिन में 12 से 14 किमी की रफ्तार से शुष्क हवा चलती रही। 

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक ऊपर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में अधिकतम पारा 31.6 जबकि पूर्णिया का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविदों का पूर्वानुमान है कि फिलहाल अगले दो दिनों तक पारा सामान्य से आंशिक ऊपर रहेगा। पारे में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा और उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा।अभी हवा की दिशा में बदलाव के भी कोई संकेत नहीं हैं। 

गया में 30 प्रतिशत तक पहुंची आर्द्रता
शुष्क हवाओं की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा कम होती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। गया और भागलपुर तक शाम में आर्द्रता 30 प्रतिशत रही। पूर्णिया में मौसम थोडा. बेहतर रहा और यहां 55 प्रतिशत दर्ज की गई। 

 

Source : Agency

पाठको की राय