Thursday, October 22nd, 2026

नकली पुलिस कर रहा था वसूली,असली ने पकड़ा


रायपुर। राजधानी रायपुर में असली पुलिस ने नकली पुलिस को दुकानदार से वसूली करने के मामले में गिरफ़्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कटोरातालाब स्थित रितेश पंजवानी के फास्ट फूड दुकान में घुसकर आरोपित ने वसूली करने की कोशिश की और दुकानदार को धमकी भी दी।
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि चार मार्च को देर रात एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में रितेश की दुकान पहुंचकर पैसों की मांग करने लगा व उसकी वर्दी के नेम प्लेट में मोहन सोना लिखा हुआ था। इसके पहले भी 25 फरवरी को उसने दुकानदार से पैसे की मांग की थी। इस पर दुकानदार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपित मोहन सोना को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 384, 419 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय