Saturday, October 24th, 2026

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: इस बार नतीजों के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी होगी, नतीजों की तारीख जल्द

नई दिल्ली
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे इस महीने के आखिर में या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि नतीजों को लेकर कोई तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इस बार कॉपी चेकिंग का काम तेज है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे जल्द जारी हो जाएंगे। आपको बता दें कि बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। इससे पहले दो साल से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं हो पा रही थी, दरअशल कोरोना के कारण स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा दिए पास किया जा रहा था, जिसके चलते टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की गई थी। इस साल ऐसा नहीं है, इस साल अच्छे से परीक्षा कराई गई हैं और बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  mpresults.nic.in व mpbse.nic.in पर  जाकर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थी livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट और रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी।

 

#MPBSE MP Board

Source : Agency

पाठको की राय