Tuesday, October 27th, 2026

मंत्री नितिन अग्रवाल यूपी में अफसरों से रार पर बोले- कोई मतभेद नहीं, दिनेश खटीक का अपना मामला है

लखनऊ
यूपी में अफसरों और नेताओं में छिड़ी रार पर आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने सफाई दी है। मंत्री नितिन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कि वे किसी तरह से असंतुष्ट नही हैं। सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर काम कर रही है। लखनऊ में गुरुवार पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके और अपर मुख्य सचिव के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अधिकारी नीतियों को पहुंचाने जो काम कर रहे हैं। दिनेश खटीक का अपना मामला है। दरअसल, चर्चा थी कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी अफसरों को नाराज हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार में फंसे एक आबकारी अधिकारी को बर्खास्त करने के बारे में फाइल पर नोटिंग की। विभाग के एक उच्चाधिकारी की ओर से बड़े आर्थिक दंड के रूप में उसकी पेंशन व इंक्रीमेंट कटौती की सिफारिश की गई थी। मंत्री ने अड़ कर अधिकारी को बर्खास्त करवाया। वह भी अपने एसीएस को लेकर सहज नहीं हैं।

आपको बता दें कि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की पेशकश के साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्रियों और अफसरों में रार उभरकर सामने आ गई है। मंत्रियों की भीतरखाने सुगबुगाहट और छटपटाहट से साफ है कि वे अधिकारियों के आगे असहाय सा महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, ग्राम्य विकास, आबकारी, माध्यमिक और ऊर्जा विभाग में तो मंत्रियों को ऐसे ही हालात से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं राज्यमंत्रियों में भी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा कामकाज बांटवारे को लेकर असंतोष होने की चर्चाएं हैं। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को सामंजस्य बनाकर काम करने की हिदायत दी।

 

#Minister Nitin Aggarwal

Source : Agency

पाठको की राय