Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मुजफ्फरपुर में निकाला मार्च, ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार का विरोध

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में हिंदूवादी संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह पैदल मार्च शहर के खुदीराम बोस स्थल से सरैयागंज टावर तक निकाला गया। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस विरोध मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि बीते एक सप्ताह से बांग्लादेश में हिंदू समाज को लक्ष्य बनाया जा रहा है। मंदिरों को लक्ष्य करते हुए लोगों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय जो कि पाक की खुफिया एजेंसी ISI और अन्य संगठनों के इशारे पर निशाना बनाया गया है। ऐसे में वहां तोड़े जा रहे मंदिरों का जल्द से जल्द निर्माण करने के साथ ही वहां पर उपस्थित करोड़ों हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा इस गंभीर मामले में जल्द से जल्द सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वहां की व्यापारिक संस्थाओं और प्रतिष्ठान को जिस तरह से लक्ष्य बनाया जा रहा है, उसको वहां की नव निर्वाचित सरकार (मो. यूनुस सरकार) के ऊपर दबाव बनाकर काम करे। यही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ ही जिन हिंदुओं की समस्या बढ़ गई, उनको राहत सामग्री और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे।

 

#Bihar-Muzaffarpur#Protested#Bangladesh minority Hindus massacre

Source : Agency

पाठको की राय