Thursday, October 22nd, 2026

मंत्रालय से कोषालय के संयुक्त संचालक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर
मंत्रालय से कोषालय के संयुक्त संचालक राजेश श्रीवास्तव लापता हो गए है. उनके लापता होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी है. राखी थाना में गुम इंसान का केस दर्ज हुआ है.जानकारी के मुताबिक श्रीवास्तव एक मार्च को अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से आए उनकी पत्नी इंद्रावती भवन में उन्हें छोड?े के बाद वापस ट्रांजिट मेस स्थित आवास चली गई. फिर पत्नी को किसी का फोन आया कि साहब कहां है. करीब 11.30 बजे राजेश श्रीवास्तव ने इंद्रावती भवन में प्रवेश किया फिर जो सीसीटीवी फुटेज आया है उसके मुताबिक वो 11.40 में ही इंद्रावती भवन से बाहर निकले है.12 बजकर 22 मिनट पर उनका आखिरी लोकेशन छेड़ीखेड़ी ओवरब्रिज के पास दिखा है.

बताया यह भी जा रहा है कि एक साल पहले राजेश श्रीवास्तव बिलासपुर में पदस्थ थे. ट्रांसफर होने की वजह से डिप्रेशन में थे. डिप्रेशन वाली बात उनके परिजनों ने भी पुलिस को बताया है.मामले में एडिशनल एसपी लखन पटले का कहना है कि सभी जगह पतासाजी की जा रही है. जल्द उनको ढूंढ लिया जाएगा।

 

#mantraalay#laapata#pulis

Source : Agency

पाठको की राय