Jio या एयरटेल नहीं, इस कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड और सबसे ज्यादा डेटा
नई दिल्ली
कोरोना और लॉकडाउन के कारण आजकल ज्यादातर यूजर वर्क फ्रॉम कर रहे हैं। बिना रुकावट घर से काम करने के लिए अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और स्पीड की जरूरत होती है। वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन के कारण कंपनियां भी यूजर्स को कई आकर्षक बेनिफिट वाले प्लान्स ऑफर कर रही है। इन्हीं कंपनियों में से एक है स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड। यह कंपनी अपने 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान से जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। तो आइए जानते हैं इन तीनों इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर में कौन अपने 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को सही मायने में बेस्ट बेनिफिट ऑफर कर रहा है।
स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड का 999 रुपये वाला प्लान
स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड का यह प्लान अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका यह प्लान बिना किसी FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) के आता है, ताकि यूजर्स को असली अनलिमिटेड डेटा का फायदा हो। प्लान में कंपनी 250Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रही है। प्लान के साथ यूजर्स को फ्री ड्यूल बैंड वाई-फाई राउटर भी दिया जाता है, जो गीगाबिट स्पीड को सपॉर्ट करता है। प्लान की खास बात है कि कंपनी इसमें एक जैसी डाउनलोड और अपलोड स्पीड ऑफर करती है।
#इंटरनेट स्पीड और सबसे ज्यादा डेटा

पाठको की राय