Monday, October 19th, 2026

Jio ने दिया बड़ा झटका! बंद किया सबसे सस्ता प्लान, ₹10 में था 1GB डेटा

नई दिल्ली
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान की कीमत 1 रुपये थी। पिछले काफी दिनों से जियो का 1 रुपये का प्लान चर्चा में था। अब यह कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप, किसी पर भी उपलब्ध नहीं है। शुरुआत में कंपनी इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100MB डेटा ऑफर कर रही थी। यानी इस प्लान के जरिए आप 10 रुपये में ही 1 जीबी डेटा का मजा से सकते थे।

हालांकि बाद में जियो ने प्लान में बड़ा बदलाव किया। कंपनी ने 1 रुपये के प्लान में 100MB की जगह 10MB डेटा कर दिया और वैलिडिटी भी घटाकर 1 दिन कर दी थी। कंपनी का यह फैसला देखकर कई ग्राहक उलझन में थे कि आखिर कंपनी क्या सोचकर यह प्लान ला रही है। पहले यह प्लान सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही दिख रहा था। लेकिन अब पूरी तरह से गायब हो जाने के बाद माना जा रहा है कि जियो किसी तरह की टेस्टिंग कर रही होगी। फिलहाल कंपनी की तरफ से मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

#Jio

Source : Agency

पाठको की राय