Monday, October 19th, 2026

IRCTC का बड़ा फैसला, फ्लाइट की तरह अब इन ट्रेनों में चलेंगी ट्रेन होस्‍टेज

नई दिल्ली
भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। आईआरटीसी ने बड़ा फैसला करते हुए फ्लाइट की तरह ट्रेनों में होस्टेज नियुक्त करने का फैसला किया है। IRCTC ने सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया हैं और कहा है कि अब फ्लाइट की तरह प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेज होंगी।
इन ट्रेनों में चलेंगी ट्रेन होस्टेज

आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्‍टेज चलाने का फैसला किया है। प्रीमियम ट्रेनों में शताब्‍दी, गतिमान और तेजस शामिल है, जिसमें अब वूमेन क्रू चलेंगीय़ यानी अब जब आप इन ट्रेनों में सफर करेंगे तो एयर होस्टेज की तरह ही ट्रेन होस्टेज आपका स्वागत करेंगी। जिसकी शुरुआत हाल ही में वंदेभारत एक्‍सप्रेस से कर दी गई है, अब धीरे-धीरे इन्हें बाकी ट्रेनों में भी बढ़ाया जाएगा।

25 प्रीमियम ट्रेनें

आपको बता दें कि वर्तमान में 25 प्रीमियम ट्रेनें चलती हैं, जिसमें शताब्‍दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान, तेजस, और वंदेभारत शामिल हैं। आईआरसीटीसी ने इन ट्रेनों में अब ट्रेन होस्‍टेज की नियुक्ति का फैसला किया है। हालांकि ये ट्रेन होस्टेज दिन में चलने वाली सभी ट्रेनों चलेंगी। रात में चलने वाली ट्रेनों में पहले की तरह की व्यवस्था रहेगी। ट्रेन होस्‍टेज की एक जैसी ड्रेस होगी। आईआरसीटीसी का मानना है कि इस बदलाव सफर के दौरान अच्‍छी सुविधा मिलेगी। उनका मनाना है कि फीमेल क्रू सर्विस बेहतर ढंग से काम करती है। वो सजहता से बात करती हैं। वहीं यात्री भी फीमेल क्रू मेंबर्स से कम शिकायत करते हैं और उनके साथ विनम्रता के बात करते हैं।

 

#IRCTC

Source : Agency

पाठको की राय